Showing posts with label crime. Show all posts
Showing posts with label crime. Show all posts

hwhwhssn

No comments

Friday, September 24, 2021

कल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन ।x कल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन

dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे
कल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन ।x कल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन dxmxmxvddjdmd।x jzsmxmxm dकल हो ना हो चाहे cvccgggrjrjejsmx स्नेल्फन ।x jzsmxmxm d d स्नेल्फन ।x jzsmxmxm d d

बहराइच के जंगलों से हो रही सरकारी लकड़ियों चोरी? जनिए पूरा मामला

No comments

Wednesday, February 10, 2021

बहराइच के जंगलों में हो रहा सरकारी पेड़ों की लकड़ियों का बंदरबांट वहां के अधिकारी एवं कर्मचारी के द्वारा।
अवैध रूप से बहराइच वन प्रभाग रेंज चकिया के भरहा बिट के कछ संख्या 12 से सरकारी वृक्ष कटा
 जो कि आला अधिकारी रामविलास सिंह यादव वन क्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत है और इनके साथ वन दरोगा सियाराम तथा वनरक्षक महर्षि कुमार बाजपेई , दैनिक श्रमिक और मनु ईश्वर यादव इत्यादि लोग सम्मिलित होकर अपने द्वारा अवैध रूप सेजंगल के पेड़ों काटने और चिरान वन विभाग कि भरहा चौकी पर ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है
आए दिन ऐसा काम किया जा रहा और ग्रामीण इसके साक्ष्य है सरकार इसे संज्ञान में ले अधिकारियों की मनमानी ना चले और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।जिसे जंगल को संरक्षित रख सके
 

कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन मंदिर से गिरफ्तार

No comments

Wednesday, July 08, 2020



विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में  कानपुर शूटआउट के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने मीडिया और पुलिस को बुलाकर सरेंडर किया है.

कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी. इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है. सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है.


मंदिर के बाहर चिल्लाया मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था. जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला. इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तारी को लेकर बयान देने से बच रहे गृह मंत्री

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है. गिरफ्तारी कैसे हुई? इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है. मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है. उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी. वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था.

यूपी पुलिस को चकमा दे पहुंचा उज्जैन

2 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले विकास दुबे की तलाश में पूरे उत्तर प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इसके बावजूद न केवल विकास दुबे पुलिस को गच्चा देता रहा, बल्कि वह हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक घूमता रहा.

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले एमपी के गृह मंत्री मंदिर को बीच में ना लाएं

यूपी पुलिस की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में डेरा डाला तो विकास दुबे उज्जैन भाग गया. अब सवाल उठता है कि आखिर पूरे प्रदेश को छावनी में तब्दील करने और 50 से अधिक टीमें लगाने के बाद भी विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंचा और उसकी किसने मदद की. फिलहाल, यूपी पुलिस की टीम उज्जैन रवाना हो गई है.

सीएम शिवराज सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है. बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह ने विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंडओवर करने का भरोसा दिया है. अब यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश लाएगी.

विकाश दुबे का करीबी 25 हज़ार का ईनामी अमर दुबे हमीरपुर एनकाउंटर में ढेर

No comments

Tuesday, July 07, 2020

*29 जून को हुई थी शादी 
*विजय दुबे की करीबी मरा गया
*हमीरपुर के मौदहा में हुआ एनकाउंटर  


मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है.

2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी. यूपी पुलिस ने जिन अपराधियों की तस्वीरें जारी की थी, उसमें अमर दुबे का नाम सबसे ऊपर था. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, वो मुख्य आरोपी विकास दुबे का चचेरे भाई का लड़का था.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो विकास के पर्सनल बॉडी गार्ड का भी काम करता था. वो हमेशा असलहे से लैस रहता था. पुलिस को अमर के विकास दुबे के साथ ही भागने की जानकारी तब हुई जब पुलिस को उसकी फोर्ड कार औरैया-दिबियापुर हाइवे पर मिली थी. कार के अंदर मिले दस्तावेजों से अमर के लखनऊ स्थित घर का पता चला था.
29जून को हुई थी शादी

एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की इसी 29 जून को शादी हुई थी. अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है. अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था. अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था.

हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अमर दुबे की छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की थी. इस दौरान अमर ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी एनकाउंटर में वह मार गिराया गया. उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग मिला है. इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी है.

पुलिस कैसे की एनकाउंटर

इस बीच एसटीएफ विकास दुबे को तो नहीं पकड़ पाई लेकिन उसने प्रभात और अंकुर नाम के उसके दो करीबियों को गिरफ्तार कर लिया है. अंकुर के बारे में बताया जाता है कि उसी ने फरीदाबाद में विकास दुबे के छिपने में मदद की थी. वो विकास दुबे के लिए होटल बुक करने की कोशिश कर रहा था.

क्या यूपी के सबसे बड़े डॉन श्री प्रकाश शुक्ला जिसने मुख्यमंत्री की ली थी सुपारी क्या उसकी जगह लेना चाहता विकाश दुबे ?

No comments

Monday, July 06, 2020

विकास दुबे की खौफनाक हकीकत कभी सामने नहीं आती, अगर कानपुर में 3 जुलाई की रात वो खूनी तांडव ना करता. जुर्म की दुनिया में विकास दुबे का इतिहास करीब 20 साल पुराना है, जिसे जानकर ऐसा लगता है कि विकास दुबे यूपी के सबसे बड़े डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला की मौत के बाद उसकी जगह लेना चाहता था.
उत्तर प्रदेश पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे लगातार पुलिस से भाग रहा है. अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो नेपाल भाग गया है. लेकिन पुलिस शिद्दत के साथ उसकी तलाश में जुटी है. उसे पकड़ने के लिए 40 टीमें गठित की गई हैं. पांच सौ से ज्यादा मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं. विकास दुबे की खौफनाक हकीकत कभी सामने नहीं आती, अगर कानपुर में 3 जुलाई की रात वो खूनी तांडव ना करता. जुर्म की दुनिया में विकास दुबे का इतिहास करीब 20 साल पुराना है, जिसे जानकर ऐसा लगता है कि विकास दुबे यूपी के सबसे बड़े डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला की मौत के बाद उसकी जगह लेना चाहता था.

बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि ये श्रीप्रकाश शुक्ला का नाम कहां से आ गया. कौन था श्रीप्रकाश शुक्ला. तो हम आपको बताते हैं कि वो श्रीप्रकाश शुक्ला कौन था, जिसके नक्शे कदम पर चलकर विकास दुबे यूपी का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था. जैसे विकास दुबे पर एक थाने में दर्जा प्राप्त मंत्री की सरेआम हत्या करने का इल्जाम था, वैसे ही श्रीप्रकाश शुक्ला ने बिहार सरकार के एक मंत्री को पटना जाकर दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला था. श्रीप्रकाश शुक्ला उत्तर प्रदेश का वो माफिया डॉन था, जिसका एनकाउंटर देश में सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था. 90 के दशक में शुक्ला ने यूपी सरकार को उस वक्त हिलाकर रख दिया था, जब उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम की सुपारी ले ली थी.
उत्तर प्रदेश पुलिस 90 के दशक का वो एनकाउंटर कभी नहीं भूल सकती. क्योंकि वो यूपी पुलिस के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर था. कुख्यात गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर. यूपी में 90 के दशक में आतंक का सबसे बड़ा नाम था श्रीप्रकाश. उसके खात्मे के लिए यूपी पुलिस ने पहली बार स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन किया था. 1998 में STF ने श्रीप्रकाश शुक्ला को गाज़ियाबाद में मार गिराया था.

उसकी मौत के ठीक एक साल बाद ही विकास दुबे का नाम अपराध की दुनिया में पहचान बनाने लगा था. बता दें कि श्रीप्रकाश शुक्ला ने यूपी में ऐसा आतंक मचाया था कि उसकी करतूत जानकर आज भी लोगों का दिल दहल जाता है. जिन वारदातों को श्रीप्रकाश शुक्ला ने उस दौर में अंजाम दिया था, उन्हें जानकर आपके रोंगटे खड़े जाएंगे.

11 जनवरी 1997, अमीनाबाद, लखनऊ

लॉटरी का थोक व्यापारी पंकज श्रीवास्तव अपने ऑफिस में रोज की तरह काम कर रहा था. तभी उसके दफ्तर में तीन बदमाश अंदर दाखिल होते हैं और उसे गोली मार कर वहां से फरार हो जाते हैं.

12 मई 1997, लखनऊ

राजधानी लखनऊ में उस दौर के जाने-माने बिल्डर मूल चंद अरोड़ा का अपहरण कर लिया गया था. इस वारदात को बेखौफ अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला था. उसने बिल्डर को मुक्त करने की एवज में एक करोड़ की फिरौती वसूली थी और फिर उसे अपने तरीके से रिहा किया था.

अगस्त 1997, लखनऊ

दिलीप होटल के रूम नंबर 206 में चार लोग ठहरे थे. वो चारों उस वक्त कमरे में मौजूद थे. तभी होटल के नीचे एक कार आकर रुकती है. दो लोग कार से उतरकर सीधे कमरा नंबर 206 की तरफ बढ़ते हैं. उनके हाथों में एके-47 थी. सीढियां चढ़ने के बाद वो कमरे के बाहर पहुंचते हैं. एक शख्स दरवाजे पर लात मारता है और दरवाजा खुलते ही वो दोनों अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं. कमरे में मौजूद चार में से 3 लोग बेड के नीचे छुप जाते हैं जबकि एक वहीं दम तोड़ देता है.

जाते वक्त गोली चलाने वाला शख्स बोलता है. जान बचानी है तो भाग जाओ. जो भी मेरे और टेंडर के बीच में आएगा, उसका यही अंजाम होगा. दरअसल, श्रीप्रकाश शुक्ला ने होटल में घुसकर गोरखपुर के 4 ठेकेदारों को गोली मारी थी. उनमें से एक की मौत हो गई थी. जबकि तीन घायल हुए थे. ये सब टेंडर कब्जाने के लिए किया गया था.

अक्टूबर 1997, लखनऊ

गोखले मार्ग पर रहने वाले दवा व्यापारी के.के. रस्तोगी पार्क में जाने के लिए कार में बैठते हैं. उनका बेटा कार ड्राइव कर रहा था. तभी पीछे से एक कार उनकी कार में टक्कर मारती है. रस्तोगी का बेटा कुनाल गुस्से में कार से उतरता है और टक्कर मारने वाले को खरी-खोटी सुनाने लगता है.

तभी कार से उतरकर बदमाश कुनाल को अपनी कार में बैठा लेते हैं. के.के. रस्तोगी बदमाशों की कार का पीछा करते हैं. रस्तोगी बदमाशों की कार में टक्कर मारते हैं और बदमाश कार रोक देते हैं. श्रीप्रकाश कार से उतरता है और पिस्तौल निकालकर केके रस्तोगी को गोली मार देता है. उनके बेटे को अगवा करके ले जाता है. फिर कुनाल को छोड़ने की एवज में उसके परिवार से एक करोड़ की फिरौती मांगी जाती है.

18 जनवरी 1998, लखनऊ

यूपी को-ऑपरेटिव के चेयरमैन उपेंद्र विक्रम सिंह अपने दफ्तर से निकलकर कार की तरफ बढ़े ही थे कि उनके सामने एक कार आकर रुकती है. कार से एके-47 से लैस बदमाश उतरते हैं और उपेंद्र पर हमला बोल देते हैं. सैकड़ों राउंड फायरिंग होती है. इस हमले में उपेंद्र मारे जाते हैं. बदमाश अपनी कार छोड़ कर भाग जाते हैं. इस वारदात के दौरान श्रीप्रकाश शुक्ला एक साथ 4 लोगों का मर्डर करता है. वजह थी रेलवे का ठेका. ऐसे ही ना जाने उसने कितने लोगों का खून बहाया. कितनी वारदातों को अंजाम दिया.
 
शाही की हत्या से उछला नाम

बाहुबली बनकर श्रीप्रकाश शुक्ला अब जुर्म की दुनिया में नाम कमा रहा था. इसी दौरान उसने 1997 में राजनेता और कुख्यात अपराधी वीरेन्द्र शाही की लखनऊ में हत्या कर दी थी. माना जाता है कि शाही के विरोधी हरि शंकर तिवारी के इशारे पर यह सब हुआ था. वह चिल्लुपार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता था. इसके बाद एक एक करके न जाने कितनी ही हत्या, अपहरण, अवैध वसूली और धमकी के मामले श्रीप्रकाश शुक्ला के नाम लिखे गए थे.
रेलवे के ठेकों पर था एक-छत्र राज

श्रीप्रकाश शुक्ला पुलिस की पहुंच से बाहर था. उसका नाम उससे भी बड़ा बनता जा रहा था. यूपी पुलिस हैरान-परेशान थी. नाम पता था लेकिन उसकी कोई तस्‍वीर पुलिस के पास नहीं थी. कारोबारियों से उगाही, किडनैपिंग, कत्ल, डकैती, पूरब से लेकर पश्चिम तक रेलवे के ठेके पर एकछत्र राज. बस यही उसका पेशा था. और इसके बीच जो भी आया उसने उसे मारने में जरा भी देरी नहीं की. लिहाजा लोग तो लोग पुलिस तक उससे डरती थी.
कौन था श्रीप्रकाश शुक्ला

श्रीप्रकाश शुक्ला का जन्म गोरखपुर के ममखोर गांव में हुआ था. उसके पिता एक स्कूल में शिक्षक थे. वह अपने गांव का मशहूर पहलवान हुआ करता था. साल 1993 में श्रीप्रकाश शुक्ला ने उसकी बहन को देखकर सीटी बजाने वाले राकेश तिवारी नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. 20 साल के युवक श्रीप्रकाश के जीवन का यह पहला जुर्म था. इसके बाद उसने पलट कर नहीं देखा और वो अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता चला गया. लेकिन आखिर में वो पुलिस की गोली की शिकार हुआ.

बैंकॉक भाग गया था शुक्ला

अपने गांव में राकेश की हत्या करने के बाद पुलिस शुक्ला की तलाश कर रही थी. मामले की गंभीरता को समझते हुए श्रीप्रकाश ने देश छोड़ना ही बेहतर समझा. और वह किसी तरह से भाग कर बैंकॉक चला गया. वह काफी दिनों तक वहां रहा लेकिन जब वह लौट कर आया तो उसने अपराध की दुनिया में ही ठिकाना बनाने का मन बना लिया था.

सूरजभान गैंग में शामिल हुआ था श्रीप्रकाश

श्रीप्रकाश शुक्ला हत्या के मामले में वांछित था. पुलिस यहां उसकी तलाश कर रही थी और वह बैंकॉक में खुले आमघूम रहा था. लेकिन पैसे की तंगी के चलते वह ज्यादा दिन वहां नहीं रह सका. और वह भारत लौट आया. आने के बाद उसने मोकामा, बिहार का रुख किया और सूबे के सूरजभान गैंग में शामिल हो गया.

पहली बार हुआ था STF का गठन

श्रीप्रकाश के ताबड़तोड़ अपराध सरकार और पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे. सरकार ने उसके खात्मे का मन बना लिया था. लखनऊ सचिवालय में यूपी के मुख्‍यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी की एक बैठक हुई. इसमें अपराधियों से निपटने के लिए स्‍पेशल फोर्स बनाने की योजना तैयार हुई. 4 मई 1998 को यूपी पुलिस के तत्‍कालीन एडीजी अजयराज शर्मा ने राज्य पुलिस के बेहतरीन 50 जवानों को छांट कर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बनाई. इस फोर्स का पहला टास्क था- श्रीप्रकाश शुक्ला, जिंदा या मुर्दा.


पुलिस के साथ पहली मुठभेड़

श्रीप्रकाश के साथ पुलिस का पहला एनकाउंटर 9 सितंबर 1997 को हुआ. पुलिस को खबर मिली कि श्रीप्रकाश अपने तीन साथियों के साथ सैलून में बाल कटवाने लखनऊ के जनपथ मार्केट में आने वाला था. पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी. लेकिन यह ऑपरेशन ना सिर्फ फेल हो गया बल्कि पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया. इस एनकाउंटर के बाद श्रीप्रकाश शुक्ला की दहशत पूरे यूपी में और ज्यादा बढ़ गई.

पुलिस को मुश्किल से मिली थी तस्वीर

सादी वर्दी में तैनात एके 47 से लैस एसटीएफ के जवानों ने लखनऊ से गाजियाबाद, गाजियाबाद से बिहार, कलकत्ता, जयपुर तक छापेमारी की, तब जाकर श्रीप्रकाश शुक्‍ला की तस्‍वीर पुलिस के हाथ लगी. उसके अलावा पुलिस के पास उसकी पहचान का कोई और सुराग नहीं था.

पटना में किया था मंत्री का मर्डर

इधर, एसटीएफ श्रीप्रकाश की खाक छान रही थी और उधर श्रीप्रकाश शुक्ला अपने करियर की सबसे बड़ी वारदात को अंजाम देने यूपी से निकल कर पटना पहुंच चुका था. श्रीप्रकाश शुक्‍ला ने 13 जून 1998 को पटना स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल के बाहर बिहार सरकार के तत्‍कालीन मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की गोली मारकर हत्‍या कर दी. मंत्री की हत्‍या उस वक्‍त की गई जब उनके साथ सिक्‍योरिटी गार्ड मौजूद थे. वो अपनी लाल बत्ती की कार से उतरे ही थे कि एके 47 से लैस 4 बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी और वहां से फरार हो गए.

मुख्यमंत्री को मारने की सुपारी

इस कत्ल के साथ ही श्रीप्रकाश ने साफ कर दिया था कि अब पूरब से पश्चिम तक रेलवे के ठेकों पर उसी का एक छत्र राज है. बिहार के मंत्री के कत्ल का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि तभी यूपी पुलिस को एक ऐसी खबर मिली जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. श्रीप्रकाश शुक्ला ने यूपी के तत्‍कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सुपारी ले ली थी. 6 करोड़ रुपये में सीएम की सुपारी लेने की खबर एसटीएफ के लिए बम गिरने जैसी थी.

पहली बार हुआ था मोबाइल सर्विलांस का इस्तेमाल

एसटीएफ हरकत में आई और उसने तय भी कर लिया कि अब किसी भी हालत में श्रीप्रकाश शुक्‍ला का पकड़ा जाना जरूरी है. एसटीएफ को पता चला कि श्रीप्रकाश दिल्‍ली में अपनी किसी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर बातें करता है. एसटीएफ ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर ले लिया.

लेकिन श्रीप्रकाश को शक हो गया. उसने मोबाइल की जगह पीसीओ से बात करना शुरू कर दिया. लेकिन उसे यह नहीं पता था कि पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के नंबर को भी सर्विलांस पर रखा है. सर्विलांस से पता चला कि जिस पीसीओ से श्रीप्रकाश कॉल कर रहा है, वो गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में है. खबर मिलते ही यूपी एसटीएफ की टीम फौरन लोकेशन की तरफ रवाना हो जाती है.

ऐसे मारा गया था श्रीप्रकाश शुक्ला

23 सितंबर 1998 को एसटीएफ के प्रभारी अरुण कुमार को खबर मिलती है कि श्रीप्रकाश शुक्‍ला दिल्‍ली से गाजियाबाद की तरफ आ रहा है. श्रीप्रकाश शुक्‍ला की कार जैसे ही वसुंधरा इन्क्लेव पार करती है, अरुण कुमार सहित एसटीएफ की टीम उसका पीछा शुरू कर देती है. उस वक्‍त श्रीप्रकाश शुक्ला को जरा भी शक नहीं हुआ था कि एसटीएफ उसका पीछा कर रही है.

उसकी कार जैसे ही इंदिरापुरम के सुनसान इलाके में दाखिल हुई, मौका मिलते ही एसटीएफ की टीम ने अचानक श्रीप्रकाश की कार को ओवरटेक कर उसका रास्ता रोक दिया. पुलिस ने पहले श्रीप्रकाश को सरेंडर करने को कहा लेकिन वो नहीं माना और फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में श्रीप्रकाश शुक्ला मारा गया. और इस तरह से यूपी के सबसे बड़े डॉन की कहानी खत्म हुई.

नेताओं और पुलिसवालों से गठजोड़

श्रीप्रकाश शुक्ला की मौत के बाद एसटीएफ को जांच में पता चला कि कई नेताओं और पुलिस के आला अधिकारियों से उसके शुक्ला की दोस्ती थी. कई पुलिस वाले उसके लिए खबरी का काम करते थे. जिसकी एवज में उन्हें श्रीप्रकाश से पैसा मिलता था. कई नेता और मंत्री भी उसके सहयोगी थे. यूपी के एक मंत्री का नाम तो उसके साथ कई बार जोड़ा गया था. वह तत्कालीन मंत्री अब जेल में बंद है. इस मामले में कई अधिकारियों और नेताओं की खुफिया जांच पड़ताल भी की गई थी.

यूपी पुलिस का सबसे महंगा ऑपरेशन

माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला अपने पास हर वक्त एके-47 राइफल रखता था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक श्रीप्रकाश के खात्मे के लिए पुलिस ने जो अभियान चलाया. उस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हुए थे. यह अपने आप में इस तरह का पहला मामला था, जब पुलिस ने किसी अपराधी को पकड़ने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की थी. उस वक्त सर्विलांस का इस्तेमाल किया जाना भी काफी महंगा था. माना जाता है कि यूपी में किसी अपराधी का खात्मा करने लिए यह सबसे खर्चीला ऑपरेशन था.

विकास के साथी ने किया बड़ा खुलासा नेपाल भागने की आशंका

No comments

Sunday, July 05, 2020

 

विकास गैंग के संदस्य दयाशंकर अग्निहोत्र  का खुलासा दबिश से पहले विकास के पास थाने से आया था फोन विकास बंदूक लेकर कर रहा था फायरिंग, बंदूक दयाशंकर के नाम थी, विकास के घर पर बहुत सारे लोग मौजूद थे जिनके पास अवैध असलाह थे जिनसे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई थी

दयाशंकर ने बताया कि गांव के पास एक बगिया में होती थी गैंग की बैठक, फोन करके बुलाया था बदमाशों को  गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार रात की घटना के बाद से फरार है, लेकिन इस दौरान पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो रहे हैं, जो बता रहे हैं कि कानपुर में विकास दुबे का मतलब क्या था? लोगों के बीच विकास दुबे को लेकर इतनी दहशत थी कि वो कुछ भी बोलने से घबराते थे. वजह थी पुलिस और सत्ता तक उसकी पहुंच, पावर का पागलपन.

 एक खुलासे के मुताबिक विकास दुबे गुरुवार की रात आठों पुलिस वालों की मौत के बाद उनके शव को गांव में ही चौराहे पर जलाना चाहता था. इन सब में विकास दुबे की मदद कर रहे थे डरे हुए गांव के लोग गुरुवार को पुलिस वालों की हत्या की खबर मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस वालों के शव एक के ऊपर एक पड़े हुए थे.

 सभी शवों को जलाने के लिए घर में मौजूद ट्रैक्टर से तेल निकाला जा रहा था. तभी पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश वहां से भाग निकले. गांव में विकास का खौफ ऐसा था कि किसी ने भी उसके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई. पुलिस, गांव वालों से पूछती रही लेकिन सब चुपचाप रहे.

विकास के खौफ को ऐसे भी समझा जा सकता है कि शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी करीब छह घंटे गांव में रहे, विकास दुबे के घर को उसकी ही जेसीबी से तोड़ते रहे लेकिन कोई भी गांव वाला ये सब देखने घर से बाहर नहीं निकला. यही वजह है कि इतने बड़े हत्याकांड के बाद भी किसी ने अब तक विकास के खिलाफ खुलकर गवाही नहीं दी है

बता दें, गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है. विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं. पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है. जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके. विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है.

लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने आजतक को बताया, 'विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है. यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है, एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है. जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है.'
 वहीं पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है.

ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी. विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी हैं. इसलिए इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली थी तो किसी ने फोन कर इस बात की जानकारी पहले ही दे दी.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी थी. शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है. तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है.

 विकास दुबे ने कई जमीनों पर अवैध कब्जे किए. गैर कानूनी तरीके से काफी सारी संपत्ति बनाई. इस दौरान बिल्हौर, शिवराजपुर, रिनयां, चौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में विकास दुबे का खासा दबदबा था. विकास दुबे ने जेल में रहते हुए शिवराजपुर से नगर पंचायत का चुनाव भी जीता था.
 हालांकि विकास दुबे के पिता कहते हैं कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. विकास दुबे के पिता ने कहा, 'हम जानते ही नहीं कि हमारे बेटे ने ऐसा अपराध किया. दुबे (बेटा) अपराधी होता तो अब तक एनकाउंटर कर दिया गया होता 

कानपुर मुठभेड़ मे बड़ा खुलासा - विकाश दूबे की कॉल डिटेल मे कई पुलिशवालों के नंबर

No comments

Friday, July 03, 2020

UP पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बने विकाश दूबे को ढूँढने के लिए पुलिस पूरी रात छापेमारी करती रही। सूत्रो से पता चला है कि चौबेपुर थाने के एक दारोगा ने ही रैड की सूचना पहले ही विकाश दूबे तक पहुचा दी थी। 


विकाश दूबे की तलाश मे पुलिस की 20 अलग अलग टीमे शुक्रवार रात विकाश दूबे के रिसतेदारों और परिचितों के स्थानो पर दबिश देती रही। 

विकाश दूबे की कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने 12 लोगो को पूछताछ के लिए हिराशत मे लिया है । 


सबसे हैरानी की बात विकाश दूबे के कॉल डिटेल्स मे कई पुलिस वालों के नंबर भी मिले है, जिनसे 24 घंटो के अंतर बात हुई थी। 


पुलिस की छानबीन मे यह पता चला की चौबेपुर थाने के ही एक दरोगा ने पुलिस के आने की जानकारी पहले ही विकाश दूबे को दे दी थी। 
फिलहाल चौबेपुर के एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमेगार्ड को सक के घेरे मे रखा गया है। 
कॉल डिटेल्स से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। 

हालांकि कोई भी पक्की खबर सामने नहीं आई है। 



कानपुर से सटे बिकरु गांव में शुक्रवार को पुलिस और विकास दुबे गिरोह के बीच हुए खूनी मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस मुठभेड़ में गिरोह के दो हमलावर भी मारे गए हैं। 

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे(48), जिसने अपने शूटरों के साथ शुक्रवार की सुबह कानपुर देहात के बीकरू गाँव में एक घात के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी, 

"हैलो, बदमाशों ने हम लोगों को घेर लिया है...गोलियां चल रही हैं...अब बचना मुश्किल है..जल्द फोर्स भेजें।" उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई मुठभेड़ के दौरान फोन पर ये आखिरी कॉल एसओ शिवराजपुर महेश यादव ने थाने के एसएसआई को की थी। कुछ देर बाद भारी फोर्स और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

उसने कभी भी पुलिस को उसके गाँव पर छापा मारने की इजाजत नहीं दी, जहाँ वह अपने समर्थकों से घिरे घर में रहता है। 



जब भी पुलिस ने छापेमारी का प्रयास किया, उसे कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और उसे गाँव से जल्दबाजी में पीछे हटना पड़ा।

यह पहली बार नहीं है जब विकास दुबे ने पुलिस को सिर लिया है।

पिछले दो दशकों में, चार बड़े एनकाउंटर हुए हैं जब पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई या उन्हें बंदी बना लिया गया और दुबे के राजनीतिक आकाओं के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया

2005 की एक ऐसी ही घटना में, दुबे और उसके लोगों ने एक raiding circle officer , अब्दुल समद को घेर लिया, उनकी टीम पर गोलीबारी की और फिर उन्हें बंदी बना लिया।
 यह दुबे की मां थी जिन्होंने उन्हें पुलिस को छोड़ने के लिए राजी किया क्योंकि उन्हें डर था कि पुलिस इस अपमान का बदला लेगी



इतना ही नहीं, विकास दुबे ने कानपुर जेल में डीआईजी (जेल) को थप्पड़ मार दिया, जब अधिकारी ने उसके बॉस रंगा यादव और उसे  प्रिन्सिपल सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया था,
 
सब इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने उसे गिरफ्तार कर लिया तब उसने पूरे कल्याणपुर पुलिस स्टेशन को घेर लिया । 
जनता ही नहीं, दो विधायक उनकी रिहाई की मांग करते हुए बाहर धरने पर बैठ गए।


48 साल के आपराधिक इतिहास के साथ, दुबे ने बिक्रू गांव में स्थापित अपने किले मे अपराधियों अवैध फायरर्म्स  प्रदान किए, पुलिस अधिकारियों ने उनके पिछले इतिहास से अवगत कराया।

अधिकारियों ने कहा कि दुबे ने अपराधियों के इस बल का इस्तेमाल जमीन हड़पने, स्थानीय चुनावों को प्रभावित करने और संपत्ति डीलरों और व्यापारियों से पैसा निकालने के साथ-साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए किया। उन्होंने कहा कि दुबे क्षेत्र के कई राजनेताओं के साथ जुड़ा है। 


पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि दुबे किशोरावस्था से ही अपराध में शामिल थे, पुलिस के पास उपलब्ध अपराध रिकॉर्ड में 1993 से उनके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले थे। 
हत्या और हत्या के छह मामलों में, लेकिन वह 20 से अधिक हत्याओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष और क्षेत्र में अलग-अलग हत्याओं में शामिल शूटरों में शामिल रहे थे। 



अधिकारी ने कहा कि अपने गढ़ के रूप में कहे जाने वाले बिकरू में दुबे के घर में 10,000 वर्ग फुट का एक परिसर था। घर को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि कोई भी छत से 500 मीटर तक आसानी से नजर रख सके, उन्होंने कहा। इसके अलावा, उसके पास पूरे गाँव में मुखबिर थे।

अधिकारी ने कहा, "राजनेता संतोष शुक्ला की हत्या से उनके राज का पता लगाया जा सकता है, जिनके पास 2001 में राज्य मंत्री के समकक्ष पद था। दुबे ने शुक्ला का पीछा किया और बाद में शिवपुरी पुलिस स्टेशन के अंदर उन्हें गोली मार दी।

बाद में, दुबे को मामले में बरी कर दिया गया, पुलिस कर्मियों सहित सभी गवाहों ने शत्रुतापूर्ण व्यवहार किया।


जब विकास दुबे रसूलाबाद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था, तो उसने अपने स्कूल बैग में एक देशी पिस्तौल लेकर कानपुर देहात में रहने वाले सहपाठी को  स्कूल छोड़ने के लिए कहा था।

2006 में ड्रग्स रखने के आरोप में उन्हें सहारनपुर में गिरफ्तार किया गया था।


Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo